संदेश

मई, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दर्द की भाषा

चित्र
  दर्द की भाषा बहुत देर तक जंगल में भटकने के बाद कृष एक मनोरम स्थान पर पहुँचा। झरने की कल-कल उसके अंदर की थकान व शोर को शांत करने लगी। वह वहीं पर बैठ गया। तभी ऊपर चट्टान पर उसकी नजर गई जहाँ एक महिला आकृति नीचे की तरफ झुक रही थी। पता नहीं उसने क्या सोचा और तुरंत ही भागते हुए उस चट्टान पर जा पहुँचा। उसकी सांसों का शोर बढ़ गया था पर अकेलेपन की उदासी कुछ कम हो गई थी। नजदीक पहुँचकर उसने देखा वह कोई पहाड़ी औरत थी जिसकी आँखें उसे अपनी ही तरह की दिखी। .... तुम यहाँ क्या कर रही हो....?  उसने कुछ कहना शुरू किया पर वह समझ नहीं पाया। वह रोते हुए आसमान की तरह देखकर कुछ कहने लगी जो उसकी भाषा नहीं थी। अंजान बोली उसके पल्ले नहीं पड़ी पर हाॅं इतना वह जरूर समझ गया कि वह भी उस दौर से गुजर रही है जिससे गुजरते हुए वह यहाँ तक पहुँचा है। वह काफी देर तक इधर-उधर इशारे कर उसे कुछ-कुछ बताती रही। वह उसे देखते रहा और खुद की पीड़ा को सुनता रहा। कभी-कभी अपनों से मिली पीड़ा हम किसी को बता नहीं पाते। जान से ज्यादा प्यारी पत्नी की बेवफाई के लिए उसके पास कोई शब्द नहीं थे। पीड़ा को कोई बिना कहे समझे यह हम चाहते...